फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dengue after fogging

फोगिंग के बाद भी बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज

Sun, 29 Sep 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 29 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
dengue after fogging

जिले में फोगिंग का काम तेज कर दिया गया है, इस बीच डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए हैं। विशेषकर मौसम में आए बदलाव ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता खासी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग ने सुशांत लोक वन, सेक्टर-70, पालम विहार, अंबेडकर नगर, देवीलाल कालोनी, फिरोजगांधी कालोनी फेज टू, रवि नगर, सेक्टर-9, 9ए, सरयू विहार में फोगिंग कराई। अशोक विहार-3, शीतला कालोनी, सिविल लाइन, रोशनपुरा, मियांवाली कालोनी में 1370 घरों की जांच की गई।
विज्ञापन


इनमें से 65 घरों के भीतर और 13 घरों के पास मच्छर पनपते पाए गए। अधिकारियों की मानें तो मूल्लाहेड़ा, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी और धाना मानेसर ऐसे क्षेत्र हैं, जहां फोगिंग के बाद भी मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 320 घरों की जांच में 76 घरों के भीतर और 65 घरों के पास लार्वा मिला है। इससे पहले भी यहां लगातार मच्छरों का लार्वा मिलता रहा है।

सितंबर में मिले डेंगू के 100 से अधिक मरीज
जिले में एक सितंबर तक डेंगू के मरीजों की संख्या 79 थी। अब डेंगू के मरीजों की संख्या 174 हो गई है। 12 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस माह में डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे इनकार कर रहा है।


मलेरिया और डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फोगिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान मौसम मच्छरों के पनपने में पूरी तरह से सहायक है। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति और अधिक जागरूक रहना होगा।
डा. पुष्पा बिश्नोई, सिविल सर्जन, गुड़गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed