{"_id":"18c66b1c566713d325e5d2444148d670","slug":"accused-of-rape-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी फरार
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुरी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बिजनौर के रहने वाले चालक पर आरोप लगाया है कि उसके साथ शादी का झांसा देकर चार साल से दुष्कर्म किया। एक माह पहले आरोपी उसे व उसके तीन साल के बेटे को छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर बिजनौर के रहने वाले साजिद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी निजी कंपनी में कैब चलाता था। महिला मूल रुप से उड़ीसा की रहने वाली है। उसका पति चार साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। उसके बाद वह साजिद के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन
साजिद ने उससे विवाह का झांसा दिया था। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सिटी थाना पुलिस ने साजिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को दबोचने के लिए सिटी थाना पुलिस ने एक टीम बनाई है। जो उसे गिरफ्तार करने के लिए बिजनौर रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन