{"_id":"138-38905","slug":"Gurgaon-38905-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार निर्माणाधीन दुकानें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार निर्माणाधीन दुकानें ध्वस्त
Gurgaon
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। नगर निगम के दस्ते ने सोमवार को बादशाहपुर में चार अवैध दुकानें ध्वस्त कर दीं। इन्हेें ध्वस्त करने से पहले निगम ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण ढहाए गए।
नगर निगम आयुक्त पीसी मीणा को शिकायत मिली थी कि बादशाहपुर की रामपुर ढाणी में अवैध तौर पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद संयुक्त आयुुक्त वीणा हुड्डा के आदेश पर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ते ने निर्माणाधीन दुकानों के मालिक से निर्माण के कागजात मांगे। किसी के दस्तावेज नहीं मिलने पर दस्ते ने दुकानों पर जेसीबी मशीन चला दी। करीब एक घंटे में चारों दुकानें नेस्तनाबूद हो गईं। निगम ने इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई है। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि बिना मैप पास कराए किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता।