फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Analyst dies in accident on Dwarka Expressway

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसे में एनालिस्ट की मौत

Sun, 01 Nov 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Analyst dies in accident on Dwarka Expressway
राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर 31 अक्तूबर की देर रात को अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक के पिता केशव दत्त जोशी की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान अलमोड़ा (उत्तराखंड) के तलाविसवा रानीखेत निवासी तुषार जोशी (34) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी सोसाइटी में रहते थे और एक निजी कंपनी में एनालिस्ट पद पर नौकरी करता था। मृतक के पिता केशव दत्त जोशी ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की रात को बेटा दोस्तों के मिलने के लिए द्वारका जा रहा था।
विज्ञापन

जब वह दौलताबाद चौक के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तुषार जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। स्कूटी को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article