Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worship materials from temples and homes are being put to respectful use.

Gurugram News: मंदिरों और घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री का सम्मानजनक हो रहा उपयोग

Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Worship materials from temples and homes are being put to respectful use.
- नवरात्रि से छठ तक अभियान चलाकर पूजा के फूल से बन रही अगरबत्तियां, धूप बत्तियां, गुलाल और अन्य पूजन सामग्री
विज्ञापन




पूनम

गुरुग्राम। त्योहारी मौसम में मंदिरों और घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री का सम्मानजनक उपयोग किया जा रहा है। महिलाओं के नेतृत्व वाले संगठन इसे कचरे में जाने से रोककर उत्पादक वस्तुएं बना रहे हैं। ये संगठन सामग्री को पुनर्चक्रण और उन्नत पुनर्चक्रण कर उपयोगी चीजें तैयार करते हैं।



आई एम गुरुग्राम अपने 8 समाधान केंद्रों पर घरों से पूजन सामग्री जमा करा रहा है। स्वयंसेवक विभिन्न सोसाइटियों से पूजा के फूल, माता की चुन्नी और अन्य सामग्री एकत्र करते हैं। गूंज संगठन मंदिरों और घरों से मिली चुन्नियों से खूबसूरत लहंगे बनाता है। ये लहंगे जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह में उपयोग किए जाते हैं। अवाकायम संगठन पूजा के फूलों और पत्तियों से अगरबत्ती, धूप बत्ती, सुगंध व रंगोली सामग्री तैयार करता है। इन सभी संगठनों में अधिसंख्य जरूरतमंद परिवारों की महिलाएं काम करती हैं।
विज्ञापन




सामग्री संग्रह और उपयोग

आईएम गुरुग्राम ने शहर के 12 प्रमुख मंदिरों से पूजा के फूल और पत्तियां एकत्र करने की सहमति बनाई है। 100 किलो से अधिक सामग्री होने पर इलेक्ट्रिक वाहन से एकत्र की जाती है। आईएम गुरुग्राम ने शहर में 8 समाधान केंद्र भी बनाए हैं। यहां अलग-अलग तरह के पुनर्चक्रण योग्य कचरे को डाला जा सकता है। गूंज, नमो, थ्री आर जीरो वेस्ट जैसे अन्य संगठन भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन



इस अभियान के साथ इस बार सोसाइटियों के स्वयंसेवकों और स्कूली बच्चों को जोड़ा गया है। नवरात्रि से छठ तक विशेष अभियान चलाया है। स्कूली बच्चों को एकत्र कर इसे अलग-अलग कराने का काम कराएंगे ताकि वे निर्बाध विकास के पर्यावरण सुरक्षित तरीके सीख सकें।



- अंजली खत्री, आईएम गुड़गांव


हम लोग दिव्यांग महिलाओं की मदद से कचरे में जाने वाले फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती, गुलाल जैसी चीजें तैयार करते हैं। बड़ी चुन्नियों की मदद से लहंगे भी तैयार करते हैं, ताकि वे किसी जरूरतमंद के विवाह में काम आ सके।

- डॉ मधुमिता पुरी, आवाकायम


इस बार हमारे 8 समाधान हब में पूजा से निकले वेस्ट के लिए अलग जगह बनाई गई हैं। ताकि उन सामग्रियों को रिसाइकिल कर नई चीजें और अप साइकिल कर उसी को नए रूप में उपयोग के लायक बनाई जा सके।




- नमृता चौधरी, आईएम गुड़गांव


अक्तूबर के महीने में पूरे देश से सामग्री एकत्र किया गया है। गूंज समाधान हब से माता की चुन्नियां आदि एकत्र कर इससे जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए सुंदर लहंगे तैयार करेगा। आम दिनों में समाधान हब से मिली उपयोगी चीजें जरूरतमंदों के लिए एकत्र करते हैं।



- मीनाक्षी गुप्ता, सह संयोजक गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed