{"_id":"138-37815","slug":"Gurgaon-37815-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बेहतर होंगे बस अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बेहतर होंगे बस अड्डे
Gurgaon
Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। अपने शहर के बस अड्डे राजधानी के आईएसबीटी से सुंदर और बेहतर होंगे। नामी आर्किटेक्ट कंपनी का नक्शा देखकर ऐसा ही लग रहा है। सेक्टर 29 और राजीव चौक पर प्रस्तावित नए बस अड्डों के लिए मई में रोडवेज ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन को जिम्मा सौंपा था। उसने अड्डों के नक्शे बनवाकर मंजूरी के लिए विभाग के महानिदेशक को भेजे हैं। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर मांग अड्डों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। डिपो महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नक्शे बनाने की जिम्मेदारी बड़ी आर्किटेक्ट कंपनी इनजीनियस को सौंपी गई थी। कंपनी ने कॉरपोरेशन की मांग पर तीन नक्शे बनाकर दिए हैं। बस अड्डे के निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे कॉरपोरेशन के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव चौक पर बनने वाला बस अड्डा नॉन ऐसी होगा, जबकि सेक्टर 29 में वॉल्वो और सिटी सेवा के लिए बनाया जाने वाला अड्डा पूर्णतया वातानुकूलित होगा। उन्होंने दावा किया कि सुविधाओं के लिहाज से दोनों बस अड्डे दिल्ली के आईएसबीटी से बेहतर होंगे।
विज्ञापन