फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सेक्टर-29 में मिलेगी सिटी और वॉल्वो बस

सेक्टर-29 में मिलेगी सिटी और वॉल्वो बस

Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। शहर में बहुप्रतीक्षित नए बस अड्डों के लिए रोडवेज प्रबंधन ने नक्शा करीब-करीब तय कर दिया है। नक्शे के अनुसार सेक्टर 29 में सिटी और वॉल्वो सेवा के लिए बनने वाले अड्डे को ही अति आधुनिक रूप देने का दावा किया जा रहा है। जबकि राजीव चौक पर बनने वाले अंतरराज्यीय बस सेवा का अड्डा रोडवेज का परंपरागत अड्डे की तर्ज पर ही बनाया जाएगा। इसका निर्माण सामान्य रूप से कराया जाएगा। यहां सुविधाएं भी सामान्य ही मिलेंगी।
विज्ञापन


दो मंजिला होगा अड्डा
सेक्टर 29 में बनने वाला अड्डा दो मंजिला होगा। निचले तल पर बसों के खड़े रहने के बूथ बनाए जाएंगे। ऊपरी तल पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय के साथ शॉपिंग सेंटर बनाने की बात कही जा रही है। डिपो के महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अड्डों के निर्माण की जिम्मेेदारी विभाग को सौंपी गई है। सेक्टर 29 में बनने वाले अड्डे को पूर्ण रूप से आधुुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह अड्डा पूरी तरह से एसी होगा। यात्रियों के लिए आधुुनिक प्रतीक्षालय के साथ विश्राम गृह, कैंटीन का भी बंदोबस्त किया जाएगा। यहां लोग खान-पान के साथ अपने खरीददारी के शौक को भी पूरा कर सकेंगे। इसकी चार दीवारी का निर्माण पूरा कर लिया गया है। तीन एकड़ में बनने वाले इस अड्डे का शुरुआती बजट पांच करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि राजीव चौक पर पांच एकड़ में बनने वाले अड्डे के लिए भी फिलहाल इतनी ही राशि तय की गई है। उक्त बजट को जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है। राजीव चौक पर जमीन को समतल करने का कार्य किया जा रहा है। टेंडर कॉल कर जून महीने से दोनों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिटी बस से कनेक्ट होंगे अड्डे
महाप्रबंधक के अनुसार, नए अड्डों को सिटी सेवा से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि यात्रियों को हर तरह की सेवाएं आसानी से मुहैया कराई जा सके। जरूरत हुई तो बस अड्डों से शहर के दूरदराज के हिस्सों तक सीधी बस सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed