फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अगले माह से नए ठिकाने से मिलेंगी वॉल्वो बसें

अगले माह से नए ठिकाने से मिलेंगी वॉल्वो बसें

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। अगले महीने यानी मई में वॉल्वो बस की सवारी के लिए शहर की व्यस्त सड़कों के जाम में नहीं फंसना होगा। वॉल्वो बस सेवा अब नए ठिकाने से मिलेंगी। इसके लिए सेक्टर 29 में अस्थाई बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारियों का दावा है कि मई के अंत तक यहां से वॉल्वो और नए शहर के लिए सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इस अस्थाई अड्डे का निर्माण मार्च महीने में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन किन्हीं कारणों से निर्धारित समय तक यह पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सिटी और वॉल्वो सेवा के संचालन के बाद बस अड्डे पर रोडवेज की व्यवस्थाएं कम पड़ने लगीं। लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए रोडवेज ने सेक्टर-29 में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास तीन एकड़ के प्रस्तावित बस अड्डे को अस्थाई रूप से तैयार कर यहां से वॉल्वो सेवा आरंभ करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत जनवरी महीने में अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई। निर्माण शुरू होने के बाद रोडवेज ने यहां नए शहर और पुराने बस अड्डे तक सिटी सेवा चलाने की भी योजना बना डाली। लेकिन मार्च में इसका अस्थाई निर्माण भी नहीं हो पाया। अब एक बार फिर रोडवेज के अधिकारी मई के अंत तक यहां से वॉल्वो सेवा शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने बताया कि किन्हीं कारणों से मार्च में अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया। वॉल्वो के अधिकांश यात्री नए शहर के हैं। लिहाजा उनकी परेशानी को दूर करने के लिए उन्हें यहां से सेवा मुहैया कराई जाएगी। पुराने शहर के यात्री इफ्को चौक से इस वॉल्वो की सेवाएं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed