{"_id":"138-33374","slug":"Gurgaon-33374-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के सैलानियों के लिए वॉल्वो सेवा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के सैलानियों के लिए वॉल्वो सेवा आज से
Gurgaon
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में जाने वाले सैलानियों और माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए भी रोडवेज ने खास सफर की व्यवस्था की है। गुड़गांव से जम्मू कटरा तक सीधी वॉल्वो सेवा आज से शुरू की जा रही है। फिलहाल दो बसें इस रूट पर चलाई जाएगी। बस सुबह करीब सात बजे जम्मू के लिए रवाना होगी। दूसरी बस वहां से दोपहर में 12 बजे गुड़गांव के लिए लौटेगी। महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कटरा तक वॉल्वो बस का विस्तार कर दिया है। सोमवार से जम्मू-कटरा जाने वाले यात्री आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। सफर के लिए ऑन लाइन बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। इस रूट पर वॉल्वो सेवा शुरू होने के बाद वॉल्वो के रूट बढ़कर चार हो गए हैं। इससे पूर्व देहरादून, आगरा और चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो सेवा चलाई जा रही है।
विज्ञापन