फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   हड़ताल को बेअसर करने की तैयारी

हड़ताल को बेअसर करने की तैयारी

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। ट्रेड यूनियनों की 20 और 21 को होने वाली हड़ताल को बेअसर करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके तहत पुलिस और संबंधित विभाग ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली है। रोडवेज के 80 फीसदी से अधिक कर्मचारी इससे दूर रह सकते हैं। डीटीसी के चालक-परिचालकों के भी ड्यूटी पर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा मेट्रो की निर्बाध सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर मंगलवार को दिनभर रोडवेज प्रबंधन रणनीति तैयार करता रहा। इसके विपरीत कर्मचारी नेता डिपो में कर्मचारियाें को हड़ताल के फायदे समझाते नजर आए। उधर, रोडवेज महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रोडवेज के पास 320 चालक-परिचालक सुरक्षित हैं। कहीं भी दिक्कत होगी तो उन्हें उन रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक के अनुसार विभाग का सिटी बसों पर अधिक फोकस रहेगा। अंतर्जिला सेवाओं के लिए दूसरे डिपो की बसें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा स्थानीय डिपो से भी बसें भेजने की पूरी तैयारी है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि थानों से भी बसें चलाई जा सकती हैं। ऑटो और निजी बस ऑपरेटर्स की सेवाएं भी जारी रहेंगी। ऑल गुड़गांव ऑटो यूनियन के प्रधान राजीव कुमार और निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव युद्धवीर सिंह के अनुसार उनका हड़ताल से कोई लेना-देना नहीं है। उधर, डीटीसी के करीब 25-26 चालक-परिचालकों से हड़ताल में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए कुछ नहीं बताया गया है। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार हड़ताल के दौरान मेट्रो की सेवाएं निर्बाध जारी रहेंगी। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी। व्यस्त समय सुबह आठ से 11 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक ढाई मिनट की फ्रीक्वेंसी रहेगी। जबकि सामान्य समय में हर पांच मिनट में सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद नहीं होंगे स्कूल
हड़ताल के दौरान सरकारी स्कूल बंद नहीं होंगे। हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ ने हड़ताल से दूरी बनाते हुए स्कूल खोलने का ऐलान किया है। पदाधिकारियों के मुताबिक परीक्षा का समय नजदीक है, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई खराब करना कतई उचित नहीं। संघ के जिला प्रधान तरुण सुहाग ने कहा कि शिक्षकों की मांग को लेकर पंचकूला के शिक्षा सदन के सामने संघ की ओर से अनिश्चितकालीन अनशन किया जा रहा है।
सुचारु सार्वजनिक सेवा के लिए पुलिस रहेगी तैनात
गुड़गांव। ट्रेड यूनियन की दो दिन हड़ताल से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी सार्वजनिक सेवाएं पुलिस के सहारे चलाई जाएंगी। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके लिए 34 सौ पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा, मधुबन (करनाल) से भी चार सौ पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। इस संबंध में विचार-विमर्श करने को उपायुक्त पीसी मीणा ने मंगलवार की दोपहर अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बिजली निगम, रोडवेज, नगर निगम और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। हड़ताल के दौरान उपयोग किए जाने वाले विकल्प पर विमर्श किया गया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल महाप्रबंधक संजीव चोपड़ा ने कहा कि अगले दो दिन तक आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। सभी मुख्य सबस्टेशन, शिकायत केंद्र और कार्यालयों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के करीब सौ कर्मचारियों का सहारा लिया जाएगा। उन्हें हर हाल में दो दिनों तक उपस्थित रहने को कहा गया है।

एक हजार करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
दो दिवसीय हड़ताल में बैंकों की यूनियन भी शामिल होंगी। इससे गुड़गांव जिले में बैंकों की करीब 156 शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। बैंक इंप्लायज यूनियन के अनुसार गुड़गांव में रोजाना एक दिन में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। दो दिन तक हड़ताल रही तो करीब एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed