{"_id":"138-31275","slug":"Gurgaon-31275-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के लिए चार वॉल्वो सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के लिए चार वॉल्वो सेवा शुरू
Gurgaon
Updated Sun, 10 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। वॉल्वो बस से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को रोडवेज ने राहत प्रदान की है। इस रूट पर शनिवार से चार बसों का संचालन शुरू हो गया। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ सुबह में ही बस सेवा उपलब्ध है। दावा किया गया है कि अगले सप्ताह शाम के समय भी सेवा मिलने लगेगी।
दिसंबर में दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी में काले शीशेलगे वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि सरकारी सेवा होने के कारण कुछ दिनों तक तो वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ और देहरादून जा रही वॉल्वो बसों के प्रति नरमी बरती गई, लेकिन दो सप्ताह पूर्व ऐसी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर पूर्ण रोक लगा दी गई। इस दौरान पारदर्शी शीशे वाली बस का ही संचालन हो पाया। प्रतिबंध के बाद विभाग ने कंपनी से संपर्क कर शीशे बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक तीन बसों के शीशे बदले गएहैं। विभाग के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। मंगलवार-बुधवार तक तीन और बसों के संचालन की उम्मीद है। बसों को शीशे बदलने के लिए भेज दिया गया है।
देहरादून तक सेवा अगले सप्ताह
महाप्रबंधक ने कहा कि फिलहाल बसों का संचालन चंडीगढ़ तक है। अगले सप्ताह इस रूट पर सेवा सुचारु रूप से बहाल होने के बाद देहरादून रूट पर भी सेवा शुरू की जाएगी। इस रूट पर एक बस ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
बसों का टाइम टेबल
पहली बस सुबह चार बजे
दूसरी बस सुबह छह बजे
तीसरी बस सुबह सात बजे
चौथी बस सुबह 10 बजे