फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   वॉल्वो के सफर पर लगा ब्रेक

वॉल्वो के सफर पर लगा ब्रेक

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा अमर उजाला ने करीब 15 दिन पहले जाहिर किया था। वॉल्वो के आरामदायक सफर पर बुधवार से ब्रेक लग गया। दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद काले शीशे वाले वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध के कारण विभाग को वॉल्वो के सफर पर ब्रेक लगाना पड़ा है। डिपो के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने दावा किया कंपनी से शीशे बदलने को लेकर बातचीत हो रही है। जल्दी ही कोई न कोई विकल्प तलाश कर सेवा को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मई महीने में गुड़गांव से वाया दिल्ली एयरपोर्ट होकर चंडीगढ़ तक सुपर लग्जरी वॉल्वो सेवा शुरू की गई थी। शुरुआत में इस रूट पर सात बसें उतारी गई थीं। बाद में इसका विस्तार कर इसे दूसरे रूटों पर भी शुरू कर दिया गया था। इनमें अधिकांश रूट ऐसे थे जो दिल्ली के पार थे। अकेला आगरा रूट ही ऐसा था, जो वाया फरीदाबाद होकर चलाया जा रहा था। दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद काले शीशों के खिलाफ चलाए गए दिल्ली पुलिस के अभियान का शिकार वॉल्वो बसों को होना पड़ा। इसी अभियान का असर था कि पिछले दिनों चार वॉल्वो बसें दिल्ली पुलिस ने कब्जे में ले थीं। बाद में इनकी सुपुर्ददारी कराकर इन्हें छुड़ाना पड़ा था। तबसे ही वॉल्वों की अधिकांश सेवाएं बंद सी हो गई थीं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से चंडीगढ़ के लिए इक्का-दुक्का बसें ही चलाई जा रही थीं। बुधवार से यह भी बंद कर दी गई है। मंगलवार की रात दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते ही चंडीगढ़ गई तीन बसों को वाया सोनीपत-रोहतक के रास्ते गुड़गांव लेकर आया गया था। महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के चलते यह फैसला किया गया है। जल्दी ही बसों के शीशे बदलकर सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed