फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सड़क पर उतरे इनेलो के गुस्साए कार्यकर्ता

सड़क पर उतरे इनेलो के गुस्साए कार्यकर्ता

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर रोष प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सीबीआई व प्रदेश के सीएम का पुतला फूंका। इनेलो जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता जन-जन को हकीकत से अवगत कराएंगे। पार्टी के विधायक विधानसभा में भी इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने सामान्य अस्पताल, निगम कार्यालय होते हुए अग्रवाल धर्मशाला चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सीबीआई का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश दहिया ने कहा कि वे सीबीआई की हकीकत से अवगत कराएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता गली-गली जाएंगे। कांग्रेस की इस करतूत का पूरी तरह से जवाब दिया जाएगा। चौधरी अभय सिंह चौटाला तीन फरवरी को गुड़गांव के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को पार्टी की अगली रणनीति से अवगत कराएंगे। इनेलो के जिला प्रभारी नफे सिंह राठी ने कहा कि सीबीआई ने ओमप्रकाश चौटाला को 17 साल की सजा सुनाई है। यह सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। इस कारण दस साल की सजा बताई जा रही है। कार्यकर्ता जनता को जाकर हकीकत बताएं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने खूब दुष्प्रचार किया था। इसके बावजूद इनेलो के 40 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस बार 80 विधायक विधानसभा में पहुंचेंगे। पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने कहा कि सीबीआई ने मामूली से केस में षड्यंत्र के तहत यह सजा सुनाई है। कार्यकर्ताओं को इस समय पूरे षड्यंत्र को जनता के सामने लाना होगा। विधायक गंगाराम ने कहा कि इसका विधानसभा में भी जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर अनिल राव, युवा विंग के जिला अध्यक्ष गजे सिंह कबलाना, पार्षद रिषीराज राणा, सुनीता कटारिया, भीम सिंह ठाकराण, रामनिवास राव, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सतबीर तंवर, अनुराधा शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed