फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   यात्रियों का वॉल्वो के सफर से किनारा

यात्रियों का वॉल्वो के सफर से किनारा

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। शहर से सुपर लग्जरी वॉल्वो बस का सफर आसान नहीं है। इसके लिए औपचारिकताएं इतनी जटिल हैं जो सफर को पेचीदा बनाती हैं। सबसे अधिक दिक्कत सीट बुकिंग कराने में आती है। विभाग यात्रियों की परेशानी जानता है, इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठा रहा है। चंडीगढ़ रूट को छोड़कर दूसरे रूटों की वॉल्वो में मनपसंद सीट पर सफर आसानी से नहीं की जा सकती है। पेचीदगियों के कारण वॉल्वो का सफर करने वाले किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वॉल्वो में सफर करने के लिए मैनुअल टिकट की सुविधा नहीं है। यात्रियों को सफर से पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। बुकिंग सीधे चंडीगढ़ से होती है। महज चंडीगढ़ रूट के लिए गुड़गांव बस स्टैंड पर विभाग की ओर से ऑनलाइन बुकिंग सेवा है। इसके लिए भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बुकिंग करनी पड़ती है। दूसरे रूटों के लिए अड्डे से इसकी भी सुविधा नहीं है। इसके लिए आपको खुद साइट पर जाकर बुकिंग करानी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ रूट को छोड़कर यात्रियों को मनपसंद सीट से वंचित होना पड़ता है। खिड़की के साथ और पीछे वाली सीट बुकिंग के समय डिसप्ले नहीं होती है। बाद में यात्रियों को ये सीटें आवंटित की जाती हैं।
विज्ञापन

-------------
यात्रियों ने पहले भी इस तरह की शिकायतें दी हैं। इनसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ मैनुअली टिकट भी जल्द मिलने लगेंगे। इस बारे में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशेंद्र सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed