{"_id":"138-28726","slug":"Gurgaon-28726-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ नेताओं को कोसने से नहीं सुधरेगा देश : कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ नेताओं को कोसने से नहीं सुधरेगा देश : कुरैशी
Gurgaon
Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि सिर्फ नेताओं को कोसने से देश नहीं सुधरेगा। इसके लिए लोगाें को अपने दायित्व और अधिकारों के प्रति सचेत होना होगा। बिना नेताओं के लोकतंत्र की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। जरूरत है राष्ट्र निर्माण के काम में जनता की सकारात्मक सहभागिता की। आज पढ़े-लिखे लोग भी घर से वोट देने के लिए नहीं निकलते हैं। लेकिन, उनके मुंह से अक्सर सुना जाता है कि नेता तो बेकार हैं। इनसे देश का कुछ भला नहीं हो सकता है। ऐसे लोग खुद देश के प्रति वफादार नहीं हैं।
कुरैशी शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित सेंट पीवीएन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां वोटरों की संख्या 75 करोड़ से भी अधिक है। यूरोप के 50 और अमेरिका के 40 देशों को मिला दिया जाए तो भी इतने वोटर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे कोई भी कमजोर नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि आज देश में वोट देने वालों में काफी जागरूकता आ रही है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में पिछले बार की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक वोट पड़े। चुनाव आयोग की ओर शुरू किए गए वोटर एजुकेशन डिवीजन की पहल से लोग मताधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले काफी बढ़ रहा है। कुरैशी ने कहा कि शिक्षा की तरह ही खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों को मुख्य विषय में शामिल किया जाए। कुरैशी ने वार्षिकोत्सव के दौरान होनहार विद्यार्थियाें को सम्मानित किया। रोलर स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पंकज खंडोडिया को उन्होंने ट्रॉफी भेंट की। कृष्णा का मंचन कर बच्चों ने सभी की खूब तारीफ की।