फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सरोवर तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सरोवर तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। सप्तमी के दिन सरोवर तट पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में छठ पूजा के लिए तैयार दर्जनभर से अधिक सरोवर (श्रीसोप्ता) में मंगलवार की सुबह 6.30 से 6.45 बजे तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने के बाद मंगलवार को छठ पूजा का समापन हो गया।
विज्ञापन

सरोवर तट पर जाने के लिए भक्तों के अपने घर से निकलने का सिलसिला मंगलवार तड़के तीन बजे से ही शुरू हो गया था। खरना के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास किया। मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ व्रत पूरा हो गया। हजारों भक्तों ने तो घाट पर ही अन्न और चाय ग्रहण किया। सबसे अधिक रौनक शीतला माता मंदिर और देवीलाल नगर में रही। यहां पर हजारों की संख्या में भक्तों ने उगते सूर्य की उपासना की। पर्वांचल महासंघ की ओर से छठ पूजा को निर्बाध पूरा करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। इन कमेटियों ने रातभर पूजा स्थलों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गुड़गांव में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार लाख से अधिक लोग रहते हैं। इनके संख्या बल का नजारा मंगलवार की सुबह शहर की हर सड़क पर दिखा। सभी अपने-अपने घरों से शहर के विभिन्न पूजा स्थलों शीलता माता मंदिर, चक्करपुर, सेक्टर-10ए, देवलाल नगर, भवानी इंक्लेव, लक्ष्मण बिहार, सूरत नगर, सेक्टर-15 और डीएलएफ फेज-1 पहुंचे। रास्ते भर सभी छठ मइया का भक्त गुणगान करते नहीं अघा रहे थे। रास्ते में नाच-गान करते हुए भक्तगण घाट पर पहुंचे। पूजा समाप्त होने बाद लोगों को ठेकुआ का प्रसाद भी दिया गया। पंडित उदय नारायण ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अस्ताचल सूर्य और सप्तमी को सूर्योदय के मध्य वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था। इसी कारण छठ पूजा दुनियाभर के करोड़ों लोग धूमधाम से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का दिया धन्यवाद
छठ पूजा के धूमधाम और शांतिपूर्ण समापन के बाद सभी संस्थाओं ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्वांचल महासंघ के महामंत्री अवधेश सिंह का कहना है कि शानदार इंतजाम रहा। पुलिस और प्रशासन से भरपूर सहयोग दिया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के संत कुमार और न्यू जनकल्याण समिति के पदाधिकारी दिलीप कुमार ने भी पर्व के सफल समापन पर खुशी जताई।

छठ सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं देश का पर्व है
पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की ओर से छठ पूजा के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सोमवार की देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ पूर्वांचल का ही नहीं पूरे देश का पर्व है। उन्होंने भोजपुरी बोल हजारों पूर्वांचल वासियाें का दिल जीत लिया।
रातभर चला सांस्कृतिक कार्यक्रम
-शीतला माता मंदिर में देर रात तक हरिओम सिंह के भोजपुरी गीतों की धूम रही
-सेक्टर-5 हुडा ग्राउंड मेें पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से ढिंढोरा नौटंकी का मंचन
-सेक्टर-5 में ही भोजपुरी फिल्मी गायिका रेखा सिन्हा और गायक बादल सिन्हा ने खूब रंग जमाया
-देवीलाल नगर में छपरा के भोजपुरी गायक पुरुषोत्तम गिरी और बादल कुमार के बीच गीतों का दौर चला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed