{"_id":"138-27507","slug":"Gurgaon-27507-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण रोकने में सहायता करेगी खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण रोकने में सहायता करेगी खाकी
Gurgaon
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम के एरिया में अवैध निर्माण रोकने के लिए निगम को पुलिस बल मुहैया कराया गया है। पुलिस की ओर से फिलहाल आठ कर्मचारी भेजे गए हैं। जल्द ही अन्य कर्मचारी भी निगम को मिलेंगे। निगम के सभी जोन में अवैध निर्माण पर कार्यवाही के लिए अलग पुलिस बल रहेगा।
नगर निगम के दायरे में अवैध निर्माणों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसे रोकने में निगम की इंर्फोसमेंट विंग नाकाम साबित हो रही है। निगम की टीम आयुध डिपो के प्रतिबंधित एरिया में भी निर्माण नहीं रोक पा रही। अवैध निर्माण करने वालों के विरोध के बाद निगम की टीम को कई बार लौटना पड़ा है। निगम की ओर से कई बार पुलिस बल न होने के कारण कार्यवाही नहीं की जाती। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने इंर्फोसमेंट विंग के लिए अलग से पुलिस दस्ता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद निगम आयुक्त सुधीर राजपाल ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर निगम के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस आयुक्त केके संधू की ओर से कुछ कर्मचारी निगम को उपलब्ध कराए गए हैं।