{"_id":"138-27447","slug":"Gurgaon-27447-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी केआईआईटी कॉलेज से चुनेगी इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी केआईआईटी कॉलेज से चुनेगी इंजीनियर
Gurgaon
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। भारतीय थल सेना की ओर से पहली बार गुड़गांव के किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने लिए दक्ष इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अंतर्गत रविवार को केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आर्मी के लोगों ने योग्य इंजीनियरों के चुनाव के लिए टेस्ट का आयोजन किया। इस दौरान कई विद्यार्थियों की योग्यता का परीक्षण किया जा रहा है।
सेना के अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में कई विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया। जिस अभ्यर्थी को पहले चरण में योग्य पाया गया उसे अगले स्तर के लिए चुन लिया गया है। आर्मी के कर्नल हरदीप सोढ़ी ने एमबीए और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम केछात्रों का टेस्ट लिया। उन्होंने आर्मी के इंजीनियरों की क्या योग्यता या गुणवत्ता होनी चाहिए, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों का कहना है कि आर्मी का यह कैंपस प्लेसमेंट काफी शानदार है।
इंजीनियरिंग के 60 विद्यार्थियों ने आर्मी के टेस्ट में हिस्सा लिया। पहले चरण के इस टेस्ट में 20 अभ्यर्थियों को दूसरे दौर के लिए चुना गया। केआईआईटी कॉलेज के चेयरमैन बलदेव राज कामराह ने आर्मी के इस कदम को खूब सराहा। उन्हाेंने कहा यह पहला मौका है जब कैंपस में आर्मी पहुंची है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को राष्ट्र की सेवा का भी अवसर मिलेगा।