फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   थमे रहे सीएनजी बसों के पहिये

थमे रहे सीएनजी बसों के पहिये

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। सीएनजी पंप में तकनीकी खामी के कारण शनिवार को रोडवेज की सीएनजी बसों के पहिये थम गए। इससे गुड़गांव डिपो के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे डिपो की सीएनजी बसों पर भी ब्रेक लग गया। स्थानीय डिपो सहित दूसरे डिपो की दौ सौ से अधिक बसों की सेवाएं विभिन्न रूटों पर प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को भी दिक्कत आई।
विज्ञापन

पंप में तकनीकी खामी शुक्रवार देर शाम को ही हो गई थी। उस दौरान कुछेक बसों में जैसे-तैसे सीएनजी डालकर उन्हें रूटों पर रवाना किया गया। शनिवार दोपहर 12 बजे तक रोडवेज की वर्कशॉप के अंदर और बाहर बसों की लंबी लाइन लग गई। बाद में डेढ़ बजे के करीब पंप को ठीक किया गया। उसके बाद ही बसों में सीएनजी डाली जा सकी और यातायात सुचारु बनाया जा सका। गुड़गांव के सीएनजी पंप में तकनीकी खामी का खामियाजा प्रदेश के दूसरे डिपो की बसों को भी भुगतना पड़ा। यहां यह गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में फरीदाबाद के बाद गुड़गांव में ही सीएनजी पंप लगाया गया है। बसें गुड़गांव फरीदाबाद रूट पर आते-जाते सीएनजी लेकर ही आगे बढ़ती हैं। इनमें रेवाड़ी, नारनौल, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी डिपो की बसें शामिल हैं। कल शाम को जो बस गुड़गांव डिपो में सीएनजी लेने आई, वह शनिवार दोपहर बाद ही लौट पाईं। गुड़गांव डिपो के जीएम यशेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय डिपो में करीब 62 बसें सीएनजी की हैं। जो सिटी सेवा और इंटर डिस्ट्रिक्ट रूटों पर चलाई जाती हैं। दूसरे डिपो की भी इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों में यहां से सीएनजी डाली जाती है। सीएनजी की कमी के चलते सिटी सेवा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

----------
पंप में खराबी के कारण परेशानी होती है। कई बार कुछ समय के लिए खराबी आती है। कचरा आदि आ जाने से प्रेशर नहीं बन पाता। इक्का-दुक्का बार ही ऐसी विकट स्थिति पैदा हुई है। इसका स्थायी समाधान खेाजा जाएगा। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जा रहा है। जरूरत हुई तो पंप को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशेंद्र सिंह, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed