फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पालतू जानवरों के लिए बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

पालतू जानवरों के लिए बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। शहर में जल्द ही पालतू जानवरों के इलाज के लिए मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोला जाएगा। हरियाणा के पशु पालन विभाग ने हॉस्पिटल के लिए जमीन का निर्धारण करने के बाद प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2013 में साइबर सिटी के पालतू जानवरों को भी उच्च स्तर का इलाज संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य में केवल पंचकुला में ही पालतू जानवरों का स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। हालांकि साइबर सिटी को मेडिकल हब के लिए भी जाना जाता है, लेकिन पालतू जानवरों के लिए ऐसा कोई मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अभी तक नहीं है। मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलने के बाद पालतू जानवरों को न केवल बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि बेहतर प्रजनन, प्रशिक्षण और नस्ल सुधार की सुविधा भी मिल पाएगी। इसके अलावा, आपातकालीन विभाग, ब्लड बैंक, दंत चिकित्सा, एंबुलेंस सुविधा, वेंटिलेटर, पार्लर आदि की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा के पशुपालन विभाग के महानिदेशक डा. केएस डांगी ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल प्रशासनिक अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएफ फेज टू में होगा अस्पताल
मवेशियों का यह अस्पताल डीएलएफ फेज टू में स्थापित किया जाएगा। यहां पर पशुपालन विभाग की स्वयं की एक एकड़ जमीन है। यह शहर में पहला पशु रेफरल अस्पताल होगा। केवल गुड़गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में रहने वाले पशु प्रेमियों को भी इस अस्पताल का खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed