{"_id":"138-27189","slug":"Gurgaon-27189-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर प्रदूषण नहीं फैलाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर प्रदूषण नहीं फैलाने का आह्वान
Gurgaon
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने बच्चों को दिवाली के मौके पर प्रदूषण न फैलाने का आह्वान किया है। उन्होंने चरित्र निर्माण पर भी बल दिया। वे यहां बाल दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियाें को सम्मानित किया।
राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पहाड़िया ने कहा कि पंडित नेहरू राष्ट्र नायक थे। उन्होंने महात्मा गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए देश को आजादी दिलाई। नेहरू दिनभर की व्यस्तताओं के बावजूद बच्चों के लिए समय अवश्य निकाल लेते थे। उनका मानना था कि भारत का हर बालक निडर व स्वाभिमानी हो। बच्चे मुल्क की नींव की शानदार ईंट है। समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री पहाड़िया ने सभी सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे इस जघन्य अपराध को रोकें। उन्होंने कहा कि ऐसी अनगिनत गाथाएं हैं, जिनमें लड़कियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। लक्ष्मीबाई से लेकर इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, कल्पना चावला आदि ने देश का नाम रोशन किया है। श्री पहाड़िया ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में राज्य बाल कल्याण परिषद की आजीवन सदस्यता लेने का आह्वान भी किया। इससे पूर्व, राज्यपाल का स्वागत करते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव इंदू दहिया ने बताया कि विद्यार्थियों की जिला स्तर और राज्य स्तर पर 12 प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इनमें पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से तैयार 55 चित्रों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष शांति पहाड़िया, अतिरिक्त उपायुक्त केएम पांडूरंग और पुलिस उपायुक्त पश्चिमी सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।