{"_id":"523855382684e0dc8afdda3b10668bf3","slug":"gun-shot-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलने से एक की मौत
अमर उजाला तावडू
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील कार्यालय में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी खुलेआम हवाई फायर करते हुए भाग खड़े हुए। इस घटना को लेकर तहसील कार्यालय में काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसील के कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत कर किसान की हत्या कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में लोग तहसीलदार की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। नूंह के डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ढिढ़ारा के सूरज सिंह राठी, मृतक के परिजन जगत सिंह, राजबीर सिंह, पूर्व पंच त्रिलोक जांगड़ा, बैंक अधिकारी बलबीर सिंह राठी आदि का कहना है कि खजान सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की करीब चार एकड़ साझे की जमीन है। इसको लेकर साझेेदारों में झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में तहसीलदार व उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। इसके बावजूद गांव के दूसरी पार्टी के बुद्धा समेत कुछ लोग वहां रजिस्ट्री के लिए आ गए। आरोप है कि बुद्धा के साथ आने वाले सभी सशस्त्रों से लैस थे। मृतक की मां ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर खजान सिंह मौके पर पहुंच गया और उसने रजिस्ट्री का विरोध किया। आरोप है कि इस पर दूसरी पार्टियों के लोगों ने उसे गोली मार दी और हवा में गोली चलाते हुए भाग खड़े हुए। घटना के बाद पुलिस ने करीब सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके विरोध में तहसील कार्यालय के साथ थाने पर भी प्रदर्शन किया गया।
तहसीलदार विवादों के घेरे में
इस मामले में ग्रामीण पूरी तरह तहसीलदार को आरोपी ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि जब ठाकरान के परिवार वालों ने रजिस्ट्री न करने के बारे में तहसील कार्यालय को सूचित कर दिया था, तो फिर कैसे रजिस्ट्री की जा रही थी। गांव बावला के नबंरदार अली मोहम्मद, राहड़ी के ताज मोहम्मद, राजेश चेयरमैन, शमसुद्दीन शिकारपुर आदि का कहना है कि रजिस्ट्री दफ्तर का समय खत्म होने के बाद की जा रही थी।
खजान सिंह की मां संतरा का आरोप है कि तहसील प्रशासन विवादस्पद जमीन के टुकड़े को लेकर गंभीर नहीं था और न ही झगड़ा पैदा होने की स्थिति में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विजिलेंस, सीबीआई व वितायुक्त से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।