फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   government will purchase land for poor

हरियाणा सरकार गरीबों को जमीन खरीद कर देगी

Sun, 15 Sep 2013 12:00 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 15 Sep 2013 12:00 AM IST
विज्ञापन
government will purchase land for poor
हरियाणा के कैथल जिले के क्षेत्र गुहला-चीका के गांव खुशहाल माजरा में जिला प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर हल किया।
विज्ञापन


 रात्रि ठहराव कार्यक्रम में एडीसी अरविन्द मल्हान ने कहा कि जिन गरीब परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पंचायतों के पास जमीन उपलब्ध न होने के कारण सौ-सौ गज के प्लाट नहीं मिले हैं, उन परिवारों को सरकार की तरफ से जमीन खरीद कर प्लाट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कचरे से कमाई संयंत्र लगाने के लिए पंचायतों को जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की तरफ से अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान गांव की आबादी के हिसाब से पांच से 15 लाख रुपये तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर ज्यादातर शिकायतें बीपीएल कार्ड, प्रियदर्शिनी आवास योजना, अवैध कब्जों के बारे में आई। एडीसी ने इन सभी शिकायतों पर उचित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए।


गांव में बिजली विभाग की ओर से लगभग साढे़ 6 लाख रुपये बिजली सुधारीकरण पर खर्च किया गया।

इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कौथ, नायब तहसीलदार नवदीप नैन, बीडीपीओ सूरजभान ग्रोवर, महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, एसडीओ बिजली तरसेम, एसडीओ सुलतान सिंह, पुरूषोत्तम दास, गुरू तेग बहादुर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रिंसिपल एनके भ्याना, अधिवक्ता जीवन सिंह नैन, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच जोरा सिंह, जसबीर माजरा, राजेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, हरदेव लाल, बलवान सिंह, सरदूल सिंह, प्रीतम सिंह, चांदी राम, देवेन्द्र सीड़ा, रामनिवास सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed