फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Government Senior Secondary School of SDM Gudiani sampled in the mid - day meal

एसडीएम ने गुड़ियानी के के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जांचा मिड-डे मील

Tue, 03 Dec 2013 07:48 PM IST
कोसली/रेवाड़ी/ब्यूरो
कोसली/रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School of SDM Gudiani sampled in the mid - day meal
एसडीएम जीएल यादव ने मंगलवार को हरियाणा के जिला रेवाड़ी में कोसली के गुड़ियानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की जांच की और बच्चों के साथ मिड-डे मील का स्वाद चखा।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में मिड-डे मील की समय-समय पर जांच करें, ताकि बच्चों को अच्छा आहार प्रदान किया जा सके। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति और मिड-डे मील की जांच का काम जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले भोजन के मेन्यूू में कई व्यंजन शामिल किए गए हैं, जबकि पहले दो या तीन प्रकार की खाद्य सामग्री मिलती थी।
विज्ञापन


वहीं अब खीर, सोयाबीन, मीठा दलिया, बाकली सहित पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन बच्चों को मिल रहे हैं। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि वे मिड-डे मील के तहत मिलने वाली खाद्य सामग्री की नियमित जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय में बच्चों का आह्वान किया कि उन्हें आम आदमी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और यह तभी संभव है जब हर विद्यार्थी जिनके घर शौचालय नहीं हैं, अपने परिजनों से जिद करके शौचालय का निर्माण कराएगा।


एसडीएम यादव को रजनी, मोनिका, अश्विनी, संजू, निशांत, अजय कुमार, विनोद कुमार, दीपक, कृष्ण समेत कई विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के घर शौचालय बनवाने के लिए आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed