कुंडली बॉर्डर पर शनिवार सुबह किसानों के टेंट में आग लग गई। टेंट में तीन किसान सो रहे थे, जो आग लगते ही बाहर आ गए। आग से कूलर, पंखा और सामान जल गया। टेंट के बाहर खड़ी एक बाइक भी जल गई। किसानों ने आग लगने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ बताया है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन उससे पहले ही किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। कुंडली में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे टीडीआई मॉल के सामने किसानों के एक टेंट में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई।
यह भी पढ़ें-
कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव से सुबह पांच बजे के करीब हुई मौत, शरीर पर मिले 22 घाव, कुंडली क्षेत्र बना छावनी
कुरुक्षेत्र के किसानों का था टेंट
आसपास बहुत सारे टेंट हैं। आग की घटना से दूसरे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। जिस टेंट में आग लगी थी, वह कुरुक्षेत्र के अथीरा गांव के किसानों का है। इसमें 3 व्यक्ति सो रहे थे। शोर शराबा सुनकर बाहर आ गए। आग से एक पंखा, एक कूलर, एक बाइक समेत अन्य सामान जल गया। आग को लोगों ने बुझा दिया। किसानों ने आग को शरारती तत्व की साजिश बताया है।
विस्तार