{"_id":"ecfe6538c37d70bcaf3c88b5ef2ddc3c","slug":"good-news-for-employes-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंशोधित वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंशोधित वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने असंशोधित वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। यह वेतनमान उनके लिए है जो छठे वेतनमान के मुताबिक महंगाई भत्ता नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एक जुलाई 2012 से कर्मचारियों को यह भत्ता 12 फीसदी के हिसाब से मिलेगा जबकि एक जनवरी 2013 से जिन कर्मचारियों पर लागू होगा उन्हें यह भत्ता 15 फीसदी के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
हरियाणा वित्त विभाग ने इस संदर्भ में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
परिपत्र के अनुसार, असंशोधित वेतनमान दरों पर पेंशन ले रहे राज्य सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी महंगाई भत्ता राहत के रूप में यही दरें दी जाएंगी।
विज्ञापन