फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gold medalist will get class one officer's job

गोल्ड मेडल जीता तो मिलेगी क्लास वन अफसर की नौकरी

Wed, 07 Aug 2013 04:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
gold medalist will get class one officer's job

हरियाणा सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए नौकरी पक्की कर दी है। इस नीति को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि खिलाड़ियों को अब गृह, खेल, शिक्षा और विकास एवं पंचायत विभाग में नौकरी दी जाएगी।

ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता को क्लास एक अफसर, ओलंपिक रजत, कांस्य और एशियन, राष्ट्रमंडल के गोल्ड मेडल विजेता को क्लास दो अफसर की नौकरी दी जाएगी।

ओलंपिक प्रतिभागी, और एशियन, राष्ट्रमंडल के रजत, कांस्य पदक, मान्यता प्राप्त खेल संघों द्वारा आयोजित विश्व प्रतियोगिताओं, एशियन प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को क्लास तीन की नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह नीति 5 मार्च, 2005 से लागू होगी। पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं पर यही नीति लागू होगी। पदक मिलते ही नौकरी पक्की मानी जाएगी।

ओलंपिक मेडल विजेता को अकादमी खोलने के लिए 10 एकड़ जमीन सस्ती दर पर मुहैया कराई जाएगी। बॉडी बिल्डर हरीश कुमार शर्मा को हरियाणा पुलिस में सिपाही नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed