फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girl raped in hotal

जागरण में आई युवती को होटल ले जाकर किया रेप

Wed, 11 Sep 2013 12:25 AM IST
अबोहर/ब्यूरो
अबोहर/ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
girl raped in hotal
जागरण में शामिल होने गई कॉलेज छात्रा को अबोहर के होटल में ले जाकर हवस का शिकार बनाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण करवाया गया है।

डीएसपी वीरचंद के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित छात्रा बताया कि दो तारीख की रात्रि को वह अपनी सहेली के घर जागरण में गई थी। वहां गांव दौलतपुरा निवासी कुलदीप पुत्र वेदप्रकाश भी पहुंचा। जिसे वह पहले से जानती थी।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार कुलदीप ने उसे अपनी कार से रात को ही घर छोड़ देने का लालच दिया और जब वह घर जाने के लिए कार में सवार हुई तो उसमें दो युवक पहले से ही सवार थे। इसमें से एक गांव शेरगढ़ निवासी राजा और एक अन्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार पुलिस ने बताया कि रात्रि के समय ही यह लोग उसे अबोहर के एक होटल ले गए और विरोध करने के बाद भी कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि राजा सहित दूसरे साथियों ने उसकी इस घिनौनी हरकत में उसकी मदद की।

पीड़िता ने बताया कि कुलदीप ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुबह होने पर वे उसे उसके घर छोड़ आए। दूसरे दिन पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई।


जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरचंद के दिशा निर्देशों पर सदर थाना पुलिस ने कुलदीप, राजा और एक अन्य के खिलाफ भादंस की धारा 376, 363, 366 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियाें की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed