फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girl murder

दरिंदे ने सिर काटकर किशोरी को तालाब में फेंका

Thu, 24 Oct 2013 11:49 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
girl murder
गांव खेड़ी में घर से 21 अक्तूबर को अगवा हुई एक किशोरी की सिर कटी लाश
विज्ञापन
मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव को जानवरों ने भी बुरी तरह से नोच रखा है।

पुलिस ने इससे पहले किशोरी के अगवा होने का मामला दर्ज किया था। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शव दो दिन पुराना है और उसमें कीड़े पड़े हुए हैं। अभी तक किशोरी का सिर भी नहीं मिला है।

गांव खेड़ी निवासी दलित जाति के धारेलाल ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अंजू 20-21 अक्तूबर की रात को घर से अगवा हो गई थी। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने 22 अक्तूबर को अटेली थाने में मामला दर्ज करवाया, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

वीरवार को किसी ने परिजनों को सूचना दी कि गांव की बणी के गोवर्धन जोहड़ के पास किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है। परिजनों ने जाकर देखा तो एक सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। परिजनों ने कपड़ों से अंजू की पहचान की।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की हत्या दो दिन पहले ही हो चुकी है। अभी तक उसका सिर नहीं मिला है।

किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर पता नहीं किसी ने उसकी बेटी की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की। बताया जा रहा है कि मृतका की मां और उसके पिता में अनबन चल रही है। इसी वजह से उसकी मां लगभग डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही थी।


किशोरी की सिर कटी लाश मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अभी परिजनों से ही पूछताछ की जा रही है।
- रविंद्र, एसआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed