{"_id":"88110a44-9e77-11e2-af17-d4ae52bc57c2","slug":"general-vk-singh-commented-on-vvip-helicopter-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"''हेलीकॉप्टर घोटाले की सख्ती से जांच नहीं चाहती सरकार'' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
''हेलीकॉप्टर घोटाले की सख्ती से जांच नहीं चाहती सरकार''
मोहित धुपड़/अंबाला
Updated Sat, 06 Apr 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा है कि वीवीआईपी के लिए इटली की कंपनी से खरीदे जाने वाले अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले में यदि सरकार की नीयत साफ हो, तो सच सामने आ सकता है। लेकिन सरकार इस मामले में सख्ती से जांच करना ही नहीं चाहती।
विज्ञापन
अन्ना की जनतंत्र यात्रा में साथ चल रहे वीके सिंह ने यहां ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला सेना में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा उदाहरण है। इससे सेना की साख पर बट्टा लगा है। इस घोटाले में दलालों के अलावा सेना के आला अफसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह ने कहा कि सरकार यदि सही मायने में इस घोटाले का सच जानना चाहती है तो सरकार सेना के तत्कालीन रक्षा सचिव और डायरेक्टर जनरल (एक्वेजिशन) से सख्ती से पूछताछ करे।
विज्ञापन
वे पूछताछ में उन सभी दलालों के नामों का खुलासा करेंगे, जिन्होंने हेलीकॉप्टर घोटाले की दलाली में पूरी सक्रियता दिखाई है।
उन्होंने कहा कि सेना भी भ्रष्टाचार की छाया से अछूती नहीं है लेकिन सेना में यह दूसरे विभागों की तुलना में कम है। सेना में 98 प्रतिशत जवान ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।
जवान भी भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं लेकिन वे इसका विरोध नहीं कर सकते। इसलिए वे खुद अब रिटायरमेंट के बाद अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से जुड़कर जवानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पूर्व आर्मी चीफ ने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे भी अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़ें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक कर जनमत तैयार करें ताकि जनमत साफ छवि के लोगों को संसद तक पहुंचाने में कारगर साबित हो।
जनरल वीके सिंह कहते हैं कि अन्ना एक बड़ी शख्सियत हैं। वे भी फौज से रिटायर्ड हैं। लेकिन आज हम कोई अफसर या जवान नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग में उतरे सहयोगी हैं।