फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gangrape with woman

'चलो छोड़ दूंगा' बोल कार में बिठाया और किया गैंगरेप

Fri, 21 Jun 2013 01:50 AM IST
पलवल/ब्यूरो
पलवल/ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
gangrape with woman
बामनीखेड़ा के पास शुगर मिल के पास हथियार के बल पर महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप के आरोप में सदर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यूपी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 19 जून को वह अपनी मौसी से मिलने होडल आई थी। मौसी से मिलने के बाद वह हसनपुर चौक पर खड़ी हो पलवल जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि थोड़ी देर में एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें उसकी ससुराल के डिगंबर, प्रेमचंद्र और खर्रोट निवासी मेघश्याम, गिडोह निवासी कैलाश, स्यारोली निवासी राजबीर सवार थे। उन्होंने उसके पास गाड़ी रोकी और कहा कि वे पलवल जा रहे हैं, वे उसे भी छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह उनके साथ गाड़ी में बैठ गईं। महिला ने आरोप लगाया कि जब वे बामनीखेड़ा के पास पहुंचे तो आरोपियों ने गाड़ी शूगर मिल के पास एक कोठरे की ओर मोड़ दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर उसे जबरन गाड़ी से डाला और कोठरे में ले गए। एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।


गैंगरेप से वह बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो वह सरकारी अस्पताल में थी। अस्पताल में उसने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed