{"_id":"e722f3218dc2ce7d62bea2a70d3803bf","slug":"gangrape-on-gun-point-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोंक पर युवती से गैंगरेप, आरोपियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे की नोंक पर युवती से गैंगरेप, आरोपियों पर पथराव
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 22 Dec 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर-असालतपुर गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती को गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ गैंग रेप किया। शनिवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही रिश्तेदारों ने आरोपियों पर पथराव करते हुए एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर भागे हुए दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
पुलिस के अनुसार, पिता व भाई के कुछ दिनों से शहर से बाहर होने के कारण एक युवती घर में अकेली रहती है।
शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव का नफीस अपने चचेरे भाई चुन्नू के साथ पड़ोसी युवती के घर में घुस गया। युवकों ने उसे गनप्वाइंट पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। युवक घर से निकलने की फिराक में थे तभी पड़ोस में रहने वाले युवती के रिश्तेदारों ने दोनों को देख लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
युवक भागने लगे तो लोगों ने उन पर पथराव कर दिया और दौड़ाकर नफीस को पकड़ लिया, जबकि चुन्नू भाग गया।
एसएचओ ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की पुष्टि होगी।
आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चुन्नू की तलाश की जा रही है। उधर, आरोपी नफीस ने पूछताछ में बताया है कि वह कुछ बकाया रुपये लेने युवती के घर गया था।