फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Gang rape victim needs help

गैंग रेप पीड़िता को मदद की दरकार

Sat, 09 Nov 2013 10:49 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim needs help
डाबड़ा में पिछले साल सामूहिक दुराचार का शिकार हुई अनुसूचित जाति की युवती
विज्ञापन
को मदद की दरकार है। पीड़िता ने कुछ दिन पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर शिकायत दी थी कि उसे सही तरीके से इलाज नहीं मिल रहा है।

उस पर हुए जुल्म के बाद सरकार ने वादा किया था कि उसका इलाज स्तरीय अस्पताल में होगा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी और उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसे कॉलेज में भी छात्राओं द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसके बाद पूरा प्रशासन छात्रा को मनाने में जुट गया था।

वहीं, पीड़िता की मदद को कई संस्थाएं भी आगे आ रही है। एक संस्था का कहना है कि वे पीड़िता से मिलकर उसकी संभावित मेडिकल और पुनर्वास संबंधी मदद करेगी।
 
कल से कॉलेज आएगी छात्रा : प्रिंसिपल
राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने दावा किया कि दुराचार पीड़ित छात्रा के साथ कॉलेज में किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। प्राचार्य ने छात्रा द्वारा कॉलेज छोड़ने की बात को भी निराधार बताया। उन्हाेंने कहा कि वे स्वयं छात्रा के घर पर गए और उसके परिजनों से मिलकर इस बारे में बातचीत भी की। उसके परिजनों एवं छात्रा ने कॉलेज न छोड़ने की बात कही है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रा के पांव में मोच है और उसको बुखार आ रहा है। इस वजह से वह कॉलेज नहीं आ रही। शायद वह सोमवार से कॉलेज आएगी।
सरकारी अस्पताल का इलाज देने का दावा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसआर सिवाच ने बताया कि पीड़ित छात्रा सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए आती रही है। सामान्य अस्पताल के अतिरिक्त सुखदा अस्पताल और डॉ. बालकिशन गुप्ता से इलाज चल रहा है। इलाज के लिए डॉक्टरों ने जो दवाई लिखी वह सामान्य अस्पताल द्वारा छात्रा को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई है।
 
यह था मामला
डाबड़ा गांव में 9 सितंबर 2012 को अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ गांव के ही युवकों ने सामूहिक दुराचार किया था। इस सदमे में किशोरी के पिता ने आत्महत्या कर ली थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मई, 2013 में चार युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed