फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   free health scheme in faridabad hospital

एक जनवरी से लागू होगी मुफ्त स्वास्थ्य योजना

Sun, 29 Dec 2013 07:52 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Sun, 29 Dec 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
free health scheme in faridabad hospital

स्वास्थ्य मुख्यालय ने एक जनवरी 2014 से जिले में शुरू होने वाली मुख्यमंत्री मुफ्त स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) संबंधित कई निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत योजना का लाभ केवल हरियाणा निवासियों को ही मिल सकेगा लेकिन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

विज्ञापन


बीके अस्पताल में एमएमएसवाई के तहत फ्री ओपीडी और इंडोर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों को अस्पताल में अपने पंजीकरण के दौरान हरियाणा का निवासी होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। हालांकि, सड़क हादसे या किसी अप्रिय घटना में घायल होने वाले मरीजों के लिए यह नियम मान्य नहीं होगा। घायलाें व गैर हरियाणा निवासियों को सर्जरी के लिए वर्तमान में निर्धारित सर्जरी पैकेज दरों के अनुसार अस्पताल को भुगतान करना होगा। सिविल सर्जन डॉ. रामेेंद्र ने बताया कि मुख्यालय ने विभिन्न श्रेणियाें के निर्धारित मापदंडों को स्पष्ट कर दिया है जिसे एक जनवरी से अस्पताल में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अंग प्रत्यारोपण को लेकर भी निर्देश जारी
अंग प्रत्यारोपण में मरीजों को भुगतान करना होगा। जबकि निशुल्क इप्लांट की सुविधा बीपीएल मरीजों, अधिसूचित शहरी बस्तियों के मरीजों, हरियाणा राज्य से निशक्तता भत्ता पाने वालों, अनुसूचित जाति व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों और सड़क हादसों के पीड़ितों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी स्कैन, एमआरआई का देना होगा शुल्क
सिटी स्कैन, एमआरआई जैसी जांचों को योजना का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इसके अलावा निजी वार्ड में दाखिल होने वाले मरीजों को वार्ड शुल्क देना होगा। वार्ड मरीजों के लिए दवाइयां और जांच शुल्क लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed