{"_id":"3cd63599955ee8b7970a14e334df4e1d","slug":"fourteen-foot-long-cobra-found-from-snake-charmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपेरों के पास से चौदह फुट लंबा कोबरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपेरों के पास से चौदह फुट लंबा कोबरा बरामद
फतेहाबाद/ब्यूरो।
Updated Sun, 06 Oct 2013 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के टोहाना में गोगामेड़ी धाम पर तीन सपेरों से पीपल फॉर एनीमल संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने किंग कोबरा के साथ चार खतरनाक सांपों को छुड़वाया।
उन्हें वन्य प्राणी रक्षक के हवाले कर दिया। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने सपेरों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ सपेरे सांपों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पीपल फॉर एनीमल संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. गोपीराम अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे गए। पीपल फॉर एनीमल संगठन की टीम ने सांपों से लोगों का मनोरंजन कर रहे बहादुरगढ़ के दिगंबरनाथ, फरीदाबाद के जैनानाथ व मथुरा के तेजपाल से चार खतरनाक सांप बरामद किए।
उन्होंने इसकी जानकारी वन्य प्राणी विभाग के रक्षक जयविंद्र नेहरा व राजबीर सिंह को दी। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग के रक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सपेरों से काबू कर लिया। वन्य प्राणी रक्षक जयविंद्र नेहरा ने बताया कि मुक्त करवाए गए सांपों में एक सांप 14 फुट लंबा किंग कोबरा था।
विज्ञापन
इसी प्रजाति के दो सांप 6-6 फुट के थे। इसके अलावा इन सपेरों के पास पदम प्रजाति का एक सांप भी था जो 5 फुट लंबा था और इन सांपों को बिना स्वीकृति के हरियाणा में नहीं ला सकते। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सपेरे इन सांपों को मारुति गाड़ी में डालकर टोहाना लाए थे। उन्होंने बताया कि सपेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।