{"_id":"a9b97203ea62ffa7888fdc6c219cd028","slug":"four-charged-in-murder-on-dowry-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोप में चार पर केस
कैथल
Updated Sun, 15 Sep 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल के शहर कलायत में गांव मटौर में शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
मृतका के भाई गांव ब्राह्मणवास जिला जींद निवासी रमेश कुमार ने कहा कि गत वर्ष गांव मटौर में उसकी बहन पूजा की शादी की गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पूजा के ससुराल के लोग उससे दहेज के लिए कई बार मार पीट करते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूजा के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। रमेश कुमार की शिकायत पर पूजा की सास गुड्डी, पति चंद्रमणी, ननंद सुनीता और एक अन्य रिश्तेदार राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरुदेव ने बताया कि हत्या के कारणों का कारण ढूंढने के लिए मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलवाया गया था। मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।