फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   For Foue lane acquired land would be 2218 canal

फोरलेन में जाएगी किसानों की 2218 कनाल भूमि

Fri, 20 Sep 2013 10:08 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
For Foue lane acquired land would be 2218 canal
नेशनल हाईवे को हरियाणा के जिला हिसार से डबवाली तक फोरलेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फतेहाबाद के 8 गांवाें की 2218 कनाल 2 मरला भूमि के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


अधिसूचना के बाद जिला राजस्व अधिकारी ने इन गांवाें के पटवारियाें को किसानाें और लोगाें को सूचित करने के लिए कहा है।

राजस्व विभाग के कर्मचारियाें ने इन गांवाें में मुनियादी भी करवा दी है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के उपसचिव की ओर से अधिसूचना में कहा गया है कि इन गांवाें के किसानाें और ग्रामीणाें को जिला राजस्व अधिकारी के समक्ष 21 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां लिखित एवं व्यक्तिगत तौर पर प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के 8 गांवाें भोडा होसनाक की 1202 कनाल 13 मरले, खाराखेड़ी की 288 कनाल 2 मरले, बड़ोपल की 267 कनाल 16 मरले, दरियापुर की 313 कनाल 3 मरले, शहीदांवाली की 15 कनाल 8 मरले, कुकड़ावाली की 110 कनाल 16 मरले, गिल्लांखेड़ा की 118 कनाल 16 मरले, करनौली की 1 कनाल 4 मरले भूमि अधिग्रहित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed