{"_id":"d1e4a53f6633fdf13c62a6c9dd597cc9","slug":"fog-one-killed-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर एक की मौत, छह घायल
अमर उजाला पलवल
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहन दुर्घटनाएं हुईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया।
हादसा-1
जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के अनुराग नगर निवासी 35 वर्षीय विजय पुत्र तारा चंद आयशर कैंटर लेकर आगरा से दिल्ली जा रहा था। पलवल के निकट हाईवे पर गांव बघौला के निकट कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के परिचालक बृजेश को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा-2
रामपुर खौर निवासी सैतान सिंह बुधवार सुबह गांव के ही राजकुमार के साथ ऑटो में बैठकर गांव से पलवल जा रहे थे। लेकिन जब ऑटो पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी गांव के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो चालक कोहरे के कारण संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया। इससे ऑटो चालक समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों की हालत नाजुक देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसा-3
बढ़ा गांव निवासी हरिओम ने बताया कि बुधवार वह गांव के जयदेव बाइक से पलवल-नूंह मार्ग से पलवल आ रहे थे। लेकिन कोहरा अधिक होने के कारण जब उनकी बाइक गांव महेशपुर के निकट पहुंची तभी एक ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार वे दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हरिओम की नाजुक हालत देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।
हादसा-4
गांव करमन निवासी नौरंगनाथ (40 वर्ष) पुत्र पर्वती नाथ पैदल रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। घने कोहरे के कारण उनको ट्रेन नजर नहीं आई और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा गौढ़ोता चौक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।