फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog in Haryana weather update

Haryana Weather: कोहरे और हल्की बरसात से गिरा पारा, आज से स्कूल खुले, ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चे

Thu, 16 Jan 2025 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 09:14 AM IST
सार

हरियाणा के पश्चिमी जिलों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई हैं। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में सुबह के घंटों में संघन कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में दृश्यता घटकर मात्र 20-50 मीटर तक रह गई।

विज्ञापन
Fog in Haryana weather update
ठंड में ठिठुरते स्कूल जाते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है। नारनाैल में जनवरी माह में दूसरी बार बुधवार को हल्की बारिश हुई।  वीरवार सुबह से कोहरा व बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने वीरवार को गर्ज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


आज शाम को यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी और 17 जनवरी से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। सम्पूर्ण इलाके में शीतलहर कोहरा की स्थिति देखने को मिलेगी। यानी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिला। वाहन रेंगने और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आमजन बचने के लिए अलावों का सहारा लेने को मजबूर रहें। आज से स्कूल भी खुल रहे हैं।  
विज्ञापन


झज्जर में वीरवार अल सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से मौसम में ठण्ड बढ़ गई। सुबह हल्का कोहरा भी छाया हुआ था। सर्दियों की छुट्टियों के बाद आज विद्यार्थी स्कूल जाते हुए नजर आए। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दिन की शुरुआत बदलवाई व शीत लहर के साथ हुई। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिर कर 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण ठंड और अधिक बढ़ सकती है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बदलवाई से हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी।

भिवानी में वीरवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 6.9 दर्ज किया गया है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी है।


पानीपत में तड़के करीब साढ़े तीन बजे बारिश हुई। जिसके चलते सर्दी बढ़ गई। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए है। पानीपत खंड में दो एमएम बारिश हुईं। वहीं समालखा में एक, इसराना में सबसे अधिक सात,बापौली में तीन और मतलौडा में तीन एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed