फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   foe found near hospital

अस्पताल के नजदीक मिला भ्रूण

Sat, 01 Mar 2014 10:58 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sat, 01 Mar 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
foe found near hospital
 सनौली रोड स्थित एक हैदराबादी अस्पताल के सामने नाले में पॉलीथिन में एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल के पास नाले में दो माह में यह दूसरा भ्रूण मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई।
विज्ञापन


 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल के पास दिल्ली जूस कार्नर के सामने राहगीरों को नाले में शनिवार दोपहर एक पॉलीथिन में कुछ संदिग्ध सामान नजर आया।

लोगों ने पॉलीथिन बाहर निकाला तो उसमें एक भ्रूण मिला। जिसकी उम्र करीब पांच माह बताई गई। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पर जमा गए।  
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सबूत नहीं मिल सका।
विज्ञापन


विदित है कि इससे दो माह पहले नाले में एक बच्ची का भ्रूण मिला था। थाना शहर पुलिस ने इसमें मुकद्दमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed