फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   flyover construction way clear

फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 31 Jan 2014 10:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 31 Jan 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
flyover construction way clear

हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव संजीव कौशल ने फ्लाईओवर के लिए भूमि आदि उपलब्ध करवाने के साथ ड्राइंग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। एक पखवाड़े के भीतर इसके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए आवश्यक भूमि की निशानदेही कर ली गई है। वहां बुर्जी भी लगा दी गई है।

फ्लाईओवर के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए अंडरपास भी बनेगा। इस चौक पर तीन स्तरीय आवागमन की व्यवस्था होगी। अलाइन्मेंट में दिल्ली से जयपुर की तरफ जाते हुए फ्लाईओवर को 16 मीटर बाएं की तरफ किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए हाईवे के साथ बनी 50 मीटर ग्रीन बेल्ट में से 20 मीटर जगह मांग की गई है। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 15 दिन में टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू का निर्णय लिया गया। यह प्रक्रिया लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले शुरू करने को का कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में श्री कौशल, उपायुक्त शेखर विद्यार्थी, हुडा प्रशासक पी सी मीणा, संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।  
 
बैठक में यह निर्देश दिए
बैठक में संजीव कौशल ने हुडा प्रशासक पीसी मीणा को हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए आवश्यक भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे के साथ पेयजल, सीवरेज, दूरभाष, गैस लाइन, बिजली की 66 केवी हाईटेंशन लाइन, 11 केवी लाइन को स्थानांतरित करवाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बीएसएनएल व प्राइवेट टेलीफोन कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुडा प्रशासक द्वारा बुलाकर उन्हें अपनी लाइनें फ्लाईओवर के राइट ऑफ वे से बाहर स्थानांतरित करने की हिदायत देने को कहा गया। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग नोडल विभाग के तौर पर कार्य करेगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एनके तोमर को फ्लाईओवर के लिए आवश्यक जमीन के मालिकों की सूची तैयार करने की भी हिदायत दी गई।  फ्लाईओवर के रास्ते में रोड़ा बने पेट्रोल पंप को स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया गया।

साइट का मुआयना
बैठक खत्म होते ही श्री मीणा ने हुडा के दोनों संपदा अधिकारियों, कार्यकारी अभियंताओं, ट्रैफिक पुलिस के एसीपी विष्णु दयाल तथा एनएचएआई के अधिकारियों के साथ  प्रस्तावित फ्लाईओवर साइट का मुआयना किया। इसके राइट ऑफ वे में आने वाले अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।

 
ऐसा होगा फ्लाईओवर और अंडरपास
इस चौराहे पर आठ लेन का फ्लाईओवर बनाने के अलावा चार लेन का अंडरपास भी बनेगा। अंडरपास की चौड़ाई दोनों तरफ 9-9 मीटर की होगी। इसका प्रयोग स्थानीय वाहनों द्वारा सुभाष चौक की तरफ से पुराने गुड़गांव की तरफ जाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा जमीनी स्तर पर सड़क का प्रयोग यातायात के मुड़ने के लिए किया जाएगा। फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed