फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Five years later, picking up the small screen to the big lie

पांच साल बाद उठा छोटे पर्दे के बड़े झूठ से पर्दा

Wed, 25 Sep 2013 12:12 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five years later, picking up the small screen to the big lie
कुरुक्षेत्र की स्टार टीवी के रियलिटी शो में बेबी सोनिया की एंट्री 40 हजार नन्हे प्रतिभागियों से धोखा करके हुई थी। इस बात का खुलासा मंगलवार को खुद सोनिया शर्मा के बयान से ही हुआ है। सोनिया ने कहा कि वह बालिग है और उसकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है। सोनिया ने एक टीवी चैनल पर दिए इस बयान कहा कि अपने को बालिग साबित करने के लिए उसके पास अनेक साक्ष्य हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि माता के जगरातों और छोटे-मोटे स्टेज शो पर गायकी का हुनर पेश रही बेबी सोनिया एक टीवी चैनल के रियलिटी शो अमूल स्टार वायस आफ इंडिया में प्रवेश पाने के बाद सेलिब्रिटी के रूप उभरी थी। सोनिया को इस शो का स्पेशल ज्यूरी अवार्ड मिला था।
विज्ञापन


वर्ष 2008 के इस रियलिटी शो के नियमानुसार 11 वर्ष तक के बच्चे ही शामिल हो सकते थे। यदि सोनिया के आज के बयान को सही माने तो उस समय उसकी आयु 14 वर्ष थी, यानी वह इस शो में भाग ही नहीं ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने न केवल इस शो में भाग लिया, बल्कि इस शो में 40 हजार प्रतिभागियों को पछाड़ कर स्पेशल ज्यूरी अवार्ड भी प्राप्त किया। लिहाजा यह न केवल 40 हजार प्रतिभागियों के साथ धोखा हुआ, बल्कि उन लाखों-करोड़ों दर्शकों के साथ भी धोखा था, जो 14 वर्षीय किशोरी को नौ वर्षीय प्रतिभावान बच्ची समझ कर एमएमएस से वोट देते रहे और उसे यह अवार्ड भी दिलाया।

भाई ने कहा, पर्दा डालो
बहरहाल नाबालिग से अचानक बालिग साबित करके शादी रचाने वाली सोनिया शर्मा नए झमेले में फंस सकती है। वहीं सोनिया की उम्र की वास्तविकता बारे पूछे जाने पर उनके भाई संजीव ने यही कहा कि छोड़ो भाई साहब अब इस पर्दा डालो।

संजीव भी स्वीकार करते हैं कि उस स्टार प्लस के उस कार्यक्रम में 11 वर्ष तक के बच्चे ही भाग ले सकते थे। लापता, अपहरण केस और नाटकीय ढंग से विवाह की घोषणा करने वाली गायिका बेबी सोनिया भले अब मिसेज सोनिया कपूर बन गई, उम्र के झूठे प्रमाण ने उसकी तमाम उपलब्धियों पर पानी फेर दिया है।

वापस हो सकता है हरियाणा गौरव अवार्ड
स्टार प्लस के रियलिटी शो से धूम मचा कर स्पेशल ज्यूरी अवार्ड हासिल करने वाली सोनिया शर्मा की इस उपलब्धि पर 2009 में हरियाणा सरकार की ओर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा गौरव पुरस्कार दिया था, लेकिन फर्जी जन्मतिथि की बदौलत हासिल हुए स्पेशल ज्यूरी अवार्ड के बाद हरियाणा गौरव अवार्ड भी वापस हो सकता है।  

शिकायत वापस, पार्टी का निमंत्रण दिया
सोनिया कपूर के पति रमन कपूर और उसके परिवार सहित सात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराने वाले उसके भाई संजीव शर्मा का कहना है कि उन्होंने शिकायत वापस ले ली है। उन्होंने सोनिया ने शादी का फैसला भले नादानी में लिया हो, लेकिन वह उसकी खुशी में खुश हैं और दीपावली से पहले वह सोनिया और उसके पति रमन कपूर सहित ससुराल पक्ष को पिहोवा में आमंत्रित करके बड़ी पार्टी देंगे।

     
बोर्ड के प्रमाण पत्र में यह है तारीख
पिहोवा के स्कूल एसआईएस अकादमी के प्रिंसिपल सत प्रकाश मक्कड़ के मुताबिक सोनिया ने पिछले वर्ष यहां से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सर्टिफिकेट पर उसकी जन्मतिथि 19 मार्च 1999 अंकित है। हालांकि अब जिस ढंग से सोनिया के मायके वाले भी पैर पीछे हटा रहे हैं, उससे इस जन्मतिथि में गड़बड़झाला प्रतीत होता है। वहीं यह भी तय है कि ऐसी गड़बड़ी खुद सोनिया नहीं कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed