फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fireworks lit up to five million in Bhiwani

भिवानी में पांच करोड़ के पटाखे जलाए

Mon, 04 Nov 2013 08:54 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
Fireworks lit up to five million in Bhiwani
रविवार रात दिवाली के दिन घी के दीयों की रोशनी में नही बल्कि हरियाणा का जिला भिवानी शहर पटाखों से उठते धुएं के आगोश में लिपटा रहा।
विज्ञापन


लोगों की जुबान पर था कि यूं ही चलता रहा तो खुशियों का पर्व प्रदूषण की वजह से लोगों की जान का दुश्मन साबित न होने लगे। दिवाली की रात हालात इस कदर बने थे कि सांस लेना भी दूभर हो रहा था।


व्यापारियों के मुताबिक शहर में करीब पांच करोड़ के पटाखे एक ही रात में जला दिए गए। नगर व्यापार मंडल और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय बंसल टैणी ने कहा कि बाजार में एक-एक बम 700-700 रुपये के बिक रहे थे।
विज्ञापन


लोगों में अतिशबाजी का जुनून था। शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखा रहित दिवाली मनाने का आह्वान किया गया था लेकिन लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। युवा और बच्चों में पटाखों के प्रति खासा जोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर सबसे ज्यादा बुरा हाल
दिवाली की रात किरोड़ीमल पार्क क्षेत्र, घंटाघर, नया बाजार, पुराना बस अड्डा, दादरी गेट, पुराना बस अड्डा, कृष्णा कालोनी, रोहतक गेट, जैन चौक आदि शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रदूषण इस कदर बना था कि लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


दमा रोगी धर्मबीर सिंह, हवा सिंह और जिले सिंह ने बताया कि दिवाली पटाखा रहित मनानी चाहिए।


उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए समय समय पर जागरूक किया जाता रहा है। प्रशासन शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे शहर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed