फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fifty two village will go on hunger strike

52 गांव करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 18 Sep 2013 10:59 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
रेवाड़ी/ब्यूरो। Updated Wed, 18 Sep 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
fifty two village will go on hunger strike
हरियाणा में धारूहेड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 अगस्त को आगजनी में निर्दोष लोगों को पुलिस एफआईआर में नामजद किए जाने के विरोध में बुधवार को टाउन पार्क में 52 गांवों की महापंचायत आयोजित की गई।
विज्ञापन


कापड़ीवास के सरपंच जगदीशचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में घोषणा की गई कि पुलिस ने नामजद निर्दोष लोगों के नाम एफआईआर से नहीं काटे तो दस दिन के बाद भूख हड़ताल की जाएगी।  
विज्ञापन


इनेलो नेता सतीश यादव ने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते उचित कदम उठाता तो इतनी बड़ी घटना कभी नहीं घटती। पुलिस के घंटों तक घटनास्थल से गायब रहने के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ। गायों को काटा जा रहा है और सरेआम ट्रकों में भर कर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टे निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। राष्ट्रीय नवचेतना के संयोजक विजय सोमाणी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव राव, कांग्रेसी नेता राव इंद्रपाल सिंह, भाजपा नेता रणधीर सिंह कापड़ीवास और हजकां नेता राजेंद्र सिंह ठेकेदार ने कहा कि सरकार को गो रक्षा के प्रति सख्त कानून बनाने चाहिए।

महापंचायत में कांग्रेस के जिला प्रधान जवाहर सचदेवा, इनेलो नेता व पुर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, हजकां के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह ठेकेदार, भाजपा के रणधीर सिंह कापडीवास, धर्मेन्द्र सांगवान, सतबीर सरपंच, रामपाल सरपंच, सूबेसिंह सरपंच, नाथीराम पूर्व सरपंच, कृष्ण कुमार आकेडा, दीनदयाल सैनी, शिवराम, कैप्टन नंदलाल आकेडा, महावीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष, अध्यापक संघ, दयाराम जोनियावास मौजूद थे।


महापंचायत में ये गांव शामिल

महापंचायत में धारूहेडा, मालपुरा, जौनियावास, कापडीवास, ढाकिया, मालाहेडा, महेश्वरी, गढी अलालपुर, अलावलपुरी, नंन्दरामपुर बास, मउ, लोकरी, राजपुरा, खटकडा, ततारपुर, खटावली, भटसाना, ततारपुर इस्तरमुरार, मसानी, सिधरावी, रालियावास, दर्रापुर, बोहडाकलां, खिजुरीवास, निखरी, मिलकपुर, खानपुर, सीथल, आकेडा, घटाल और जडथल समेत 31 गांव शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed