{"_id":"adc13eb6-7ef2-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"fellow-mates-strangle-boy-for-mobile-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन के लिए दोस्तों ने उठाया ऐसा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन के लिए दोस्तों ने उठाया ऐसा कदम
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत में दो छात्रों ने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। कारण था एक मोबाइल फोन। दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद शव को स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि मूल रूप से शहजादपुर निवासी सुरेश सोनीपत के सेक्टर-23 में किराए के मकान में रहते हैं। उनका 14 वर्षीय पुत्र शुभम छोटूराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शुभम स्कूल गया लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की। जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने उसकी गुमशुदगी की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो शुभम का शव स्कूल के पीछे झाड़ियों से बरामद हुआ।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि शुभम के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का मोबाइल फोन उसके सहपाठी ने इंटरनेट चलाने के लिए मांगा था। शुक्रवार को जब शुभम ने अपना मोबाइल वापस मांगा तो इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।
शुभम के सहपाठी ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि शुभम की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।