फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   father raped his step daughter

बेटी से करता रहा रेप, मां संग मिलकर कराया गर्भपात

Fri, 19 Apr 2013 06:04 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
father raped his step daughter

एक साल से अपनी नाबालिग बेटी से दुराचार करने का आरोपी सौतेला पिता पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

विज्ञापन


शिवाजी कालोनी थाना अंतर्गत इलाके में रहने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया।

इस मामले में इससे पहले गिरफ्तार की गई तीन महिलाओं को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार महिलाओं में पीड़िता का गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर भी शामिल है। पुलिस इस प्रकरण के मुख्य आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से उसका सौतेला पिता उससे दुराचार कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, किराए के मकान में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी सौतेली बेटी से लंबे समय से दुराचार कर रहा था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता की मां उसे सुनारिया चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गई और उसका जबरन गर्भपात कराया गया।

इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और क्लीनिक पर छापा मारकर पुलिस ने पीड़िता की मां, डॉ. सीमा और गर्भपात कराने में मदद करने वाली ओमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता एक साल से दुराचार कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापा मारकर सौतेले पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376, 313, 506, सेक्शन 4, न्यू पैस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed