फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   father raped her so call minor daughter, get pragnent

जिसे कहता था बेटी उससे किया बलात्कार, कराया गर्भपात

Wed, 11 Sep 2013 12:26 AM IST
पठानकोट/ब्यूरो
पठानकोट/ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
father raped her so call minor daughter, get pragnent

वह बेटी-बेटी कहकर नाबालिग रिश्तेदार को पत्नी की गैर मौजूदगी में घर बुलाता था और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुराचार करता रहा। गर्भवती हुई तो दवा देकर किशोरी का गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक और उसकी मां के खिलाफ दुराचार और चाइल्ड प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


प्लस-टू में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया कि सुशील उर्फ ओमी अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में खाना पकाने के लिए उसे बुलाता था। जनवरी में उसने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह अज्ञान थी। कई माह तक उसने नशे के बल पर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व किशोरी ने सुशील को पकड़ लिया। शोर मचाने पर पर सुशील ने किशोरी की ब्लू फिल्म बनाने और जान से मारने की धमकी दे दी।

सहमी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद किशोरी को गर्भ ठहर गया। दो दिन पूर्व ही उसने सुशील को गर्भवती होने के बारे में बताया तो उसने गर्भ गिराने के लिए उसे दवा दे दी। कल स्कूल से लौटने के बाद किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की।

वीरवार सुबह उसका गर्भपात हो गया। गर्भपात होने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने आप बीती से परिजनों को अवगत कराया। परिजन शिकायत लेकर सुशील की मां के पास गए तो उसने घर में बैठकर ही मामला रफा दफा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।


इसकी शिकायत पर थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस ने सुशील ओमी और उसकी मां सुदर्शना के खिलाफ दुराचार के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed