फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths who came to arrest drugs were attacked, car broken

Fatehabad News: नशीले पदार्थ पकड़वाने आए युवकों पर हमला, गाड़ी तोड़ी

Tue, 10 Sep 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youths who came to arrest drugs were attacked, car broken
रतिया (फतेहाबाद)। शहर में बिक रहे नशे को पकड़वाने के लिए जिला मानसा पंजाब से आए हेल्पिंग हैंड समिति के सदस्यों को सोमवार शाम बुढलाडा रोड कमाना मोड़ पर कुछ लोगों ने घेर लिया और हमला बोलकर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस को तोड़फोड़ लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मानसा की हेल्पिंग हैंड समिति के सदस्य गुरप्रीत ने बताया कि रतिया क्षेत्र के कई मेडिकल हॉल पर नशा बिक रहा है। इस कारण उनके क्षेत्र के कई युवा नशे के दलदल में फंंसते जा रहे हैं। उनकी टीम ने 23 अगस्त को भी पालिका मार्केट में एक मेडिकल संचालक को नशा बेचते पकड़ा था। उस मेडिकल हॉल को सील किया गया था।
विज्ञापन

उनकी टीम ने सोमवार को भी टोहाना रोड पर एक मेडिकल संचालक को नशा बेचते पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम को मौके पर बुलाने के बाद जब वह अपनी गाड़ियों में सवार होकर लौट रहे थे तो बुढलाडा रोड पर करीब 20 युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। सूचना देने पर पुलिस टीम मौके पर आ गई, जिस कारण हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने की सूचना पर ड्रग निरीक्षक को बुलाया गया था। इस मामले में ड्रग विभाग कार्रवाई कर रहा है। वहीं, गाड़ी का शीशा तोड़ने के शक में तीन युवकों को काबू कर शहर थाने में लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है हालांकि अभी उन्हें हमले की शिकायत नहीं दी गई है। मौके से एक गाड़ी को भी लाकर थाने में खड़ा किया गया है।


टोहाना रोड पर मेडिकल स्टोर पर छापा, रिकॉर्ड न मिलने पर सील
रतिया (फतेहाबाद)। शहर पुलिस की सूचना पर दवा निरीक्षक धीरज कुमार की टीम ने सोमवार शाम टोहाना रोड चुंगी के पास मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां दवाइयों के बिल और रिकॉर्ड न मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। दवा निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 72 नशे में प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल मिले हैं, जिनकी खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड न देने पर मेडिकल हॉल को सील किया गया। मेडिकल संचालक को नोटिस देकर खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड एक हफ्ते में उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। अगर नियमित समय पर रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed