{"_id":"61759e73d0c6076478263825","slug":"youths-scuffle-with-policemen-checking-vehicles-fatehabad-news-hsr615271210","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन जांच रहे पुलिसकर्मियों से युवकों ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन जांच रहे पुलिसकर्मियों से युवकों ने की हाथापाई
विज्ञापन
जाखल में पुलिसकर्मियों से उलझते युवक।
- फोटो : Fatehabad
जाखल। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के साथ लगते जाखल शहर के बस स्टैंड के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ कुछ युवकों ने हाथापाई की। इतना ही नहीं युवकों ने जाखल थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के साथ भी बदतमीजी की और बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया। इनमें से दो युवकों को पुलिस गिरफ्त करके अपने साथ ले आई। बाद में पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
दरअसल, शनिवार शाम को जाखल पुलिस बस स्टैंड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को वाहन चेकिंग के लिए रोका गया। आरोप है कि जब बाइक सवार से कागजात मांगे गए तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इसी बीच जब पुलिसकर्मी युवक को पीसीआर में बिठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे तो उसने अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। सूचना पाकर जाखल थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी बदतमीजी करते हुए धक्का-मुक्की की गई। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मी दो युवकों को पीसीआर में बिठाकर थाने लाए। उन्होंने बीच सड़क पर खूब हंगामा किया।
हंगामा देखकर जुट गई भीड़
युवकों द्वारा हंगामा करते देख मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इनमें से कुछ लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि एसएचओ युवकों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह पुलिस पर बुरी तरह गुस्सा झाड़ रहे हैं। एसएचओ ने यह भी कहा कि चेकिंग के लिए रुकवाना कोई गुनाह नहीं है। अगर कागजात थे, तो दिखाकर चले जाना चाहिए था। बाद में पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया है, जिनमें चूहड़पुर वाली गली के निवासी अंकुश, गोलू, नितिन व विपिन शामिल हैं। इनमें से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोट
इस मामले में चार युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर भी आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 353, 332 के तहत केस दर्ज किया गया है। दो गिरफ्तार कर लिए हैं, बाकी की तलाश जारी है।
विजेंद्र सिंह, प्रभारी, जाखल थाना पुलिस