फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth urged to participate in the Viksit Bharat Quiz; opportunity available until September 30

Fatehabad News: विकसित भारत क्विज में युवा लें भाग, 30 सितंबर तक मिलेगा अवसर

Tue, 08 Sep 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth urged to participate in the Viksit Bharat Quiz; opportunity available until September 30
जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया
फतेहाबाद। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विकसित भारत क्विज आयोजित की जा रही है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 30 सितंबर तक इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने बताया कि क्विज का आयोजन माय भारत पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत@2047 के विजन से जोड़ना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के स्वरूप में बदलाव किया गया है। अब इसका नाम विकसित भारत युवा संवाद रखा गया है। इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच मिलेगा। इसमें राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक पांच चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण क्विज का है। यह 30 सितंबर तक चलेगा। दूसरे चरण में 5 से 9 अक्तूबर तक निबंध प्रतियोगिता होगी। तीसरे चरण में 10 से 16 नवंबर तक जिला चैंपियनशिप आयोजित होगी।

चौथे चरण में 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य विकसित भारत युवा संवाद होगा। पांचवां चरण राष्ट्रीय संवाद का होगा। यह 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। रीना केसरिया ने जिले के पात्र युवाओं से माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध विकसित भारत क्विज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed